Azamgarh news :धोखाधड़ी करके जमीन की दुबारा रजिस्ट्री करने वाला गिरफ्तार
धोखाधड़ी करके जमीन की दुबारा रजिस्ट्री करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
दीदारगंज थाना अंतर्गत समसपुर निवासी मो0 शकील पुत्र मो0 अकील द्वारा थाना स्थानीय पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि प्रतिवादियों द्वारा भूमि की दुबारा रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी की गई है।
उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 29/2025, धारा 419/420/467 भादवि बनाम—
1. मो0 मुस्लिम पुत्र सज्जाद हुसैन, हाल मुकाम 443/346 बर्फखाना, मिश्री का बाग, ठाकुरगंज, लखनऊ
2. बिलकिस जहाँ पत्नी स्व0 मो0 शाहिद, निवासी समसपुर, थाना दीदारगंज
3. दिनेश कुमार पुत्र मोहन, निवासी ग्राम डीह कैथोली, थाना दीदारगंज
4. ओमप्रकाश यादव पुत्र बनारसी यादव, निवासी ग्राम बीबीगंज, थाना दीदारगंज
पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त मो0 मुस्लिम पुत्र सज्जाद हुसैन वांछित चल रहा था।
आज दिनांक 03.02.2026 को उ0नि0 रामबहादुर यादव मय हमराह का0 रविशंकर उपाध्याय थाना हाजा से प्रस्थान कर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान पल्थी बाजार में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सैय्यद मोहम्मद मुस्लिम हुब्बीगंज बाजार में कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा हुब्बीगंज बाजार में घेराबंदी कर अभियुक्त को समय करीब 07:50 बजे गिरफ्तार किया गया। नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम सैय्यद मोहम्मद मुस्लिम पुत्र सैय्यद सज्जाद हुसैन, निवासी ग्राम समसपुर, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़, हाल पता 443/346 बर्फखाना, मिश्री का बाग, ठाकुरगंज, लखनऊ, उम्र करीब 44 वर्ष बताया।
अभियुक्त को उसके द्वारा किए गए अपराध से अवगत कराते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया गया।



