Mau news:भाजपाकार्यकर्ताओं ने हनुमानमंदिर में सुंदरकांड का पाठ कर कैबिनेट मंत्री अनिलराजभर के जन्मदिवस पर मांगा आशीर्वाद
घोसी। मऊ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर पहुंच कर सुन्दर कांड का पाठ कर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के दीर्घायु होने की कामना किया।
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन जीवन की कामना हेतु घोसी विधानसभा के भिखारीपुर श्री हनुमान मंदिर पर सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन व प्रसाद वितरण किया गया। भारत भीम जनार्दन चौहान एवं विश्वनाथ विश्वकर्मा (पूर्व मण्डल अध्यक्ष) ने कहा कि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर कमजोर वर्ग, वंचितों के लिए हमेशा कार्य करने के साथ उनके आर्थिक, सामाजिक उत्थान के लिए प्रयासरत है। हम सभी उनके जन्म दिवस पर सुंदर कांड का पाठ कर हनुमान जी से दीर्घायु का आशीर्वाद मांगा गया है।
इस अवसर पर अखिलेश राजभर (सदस्य जि.पं.) डॉ. महेन्द्र चौहान, अवधेश चौहान प्रधान, शैलेंद्र सिंह ” शैलू”, राजकुमार मौर्या, रवीन्द्र सिंह किसान मोर्चा, प्रमोद चौहान (मण्डल अध्यक्ष), सोनू चौहान, आनंद चौहान, सूर्यभान मौर्या, हरेन्द्र साहनी (प्रधान), अवधेश यादव (पूर्व प्रधान), वीर बहादुर राजभर, नीतेश चौहान, अशोक चौहान, जुबैर अहमद, हरेन्द्र राजभर, धीरज वर्मा, रामप्यारे राजभर, राजेश राजभर सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



