Mau news:बीएलओ बुकएकाल का उत्तर निर्धारित समय में मतदाताओं को जरूर दे , करे समाधान: एसडीएम अशोककुमारसिंह
घोसी। मऊ। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसडीएम अशोककुमारसिंह ने तहसील सभागार में बीएलओ एवं सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक लेकर मतदाताओं द्वारा बीएलओ के एप मोबाइल पर किए गए काल को लेकर दिया आवश्यक दिशा निर्देश। बुक ए काल का जवाब जरूर दे।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार यदि बीएलओ के बीएलओ एप/मोबाइल पर किसी मतदाता का फोन आता है तो उसका आप सभी को उत्तर देना है। कहा कि किसी मतदाता के बुक ए काल आने पर 48घंटे के अंदर संबोधित व्यक्ति को काल करके उससे फोन करने का कारण जानना है। साथ ही उसके द्वारा निर्वाचन से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण की जानकारी देकर उसको संतुष्ट करेंगे। इस कार्यवाही में कोई शिथिलता नहीं होनी चाहिए। कहा कि एसआईआर को लेकर मैपिंग के बाद जिनको नोटिस भेज कर बुलाया गया है, जिनकी माइनर एरर है उसका भी समय से समाधान करे। इस अवसर तहसीलदार डॉ धर्मेन्द्रपांडेय,एनटी अभिषेक वर्मा, आरके सुधाकर, वीआरसी मुलायमयादव,स्टोनो विपिन कुमार,विवेकश्रीवास्तव,शिवराम चौहान ,रमाकांतयादव,अरुण वर्मा,मनीषकुमार,योगेंद्र,जयप्रकाश भारती , रफीअहमद, मारिंद्र मौर्य,रामानंद ,चंदन यादव, अरुणचौहान
सहायकनिर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,सुपरवाइजर आदि के साथ बीएलओ उपस्थित रहे।



