MauNews:रेलवेपुलिसबल ने यात्री का कृषक ट्रेन में छूटा बैग खोज कर दिया
मऊ । घोसी।मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस रामाकृष्णन के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा,रेल सम्पति की सुरक्षा,अवैध सामानों की धर-पकड़ यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओं अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
इसी क्रम में आपरेशन अमानत के तहत दिनांक 05.02.2026 को वाराणसी मंडल कंट्रोल की सूचना पर की गाड़ी संख्या 15008 में कोच संख्या S 1 में बर्थ संख्या 2 पर यात्री अमित कुमार राय का हरे रंग का बैग छूट गया है। उक्त सूचना पर सलेमपुर में ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल प्रवीण कुमार मिश्रा द्वारा यात्री के बैग को लाकर रेलवे सुरक्षा बल भटनी पर लाकर जमा कर दिया गया था। अमित कुमार राय, जनपद कुशीनगर पोस्ट भटनी पर उपस्थित होकर अपने आधार कार्ड का छाया प्रति तथा गाड़ी संख्या 15008 का यात्रा टिकट का छायाप्रति उपलब्ध कराया और बताया कि दिनांक 04.01.2026 को गाड़ी संख्या 15008 से कोच संख्या S 1 बर्थ संख्या 2 पर लखनऊ से गौरी बाजार तक यात्रा कर रहे थे। गौरी बाजार आने पर मैं ट्रेन से उतर गया, परंतु मेरा हरे रंग का बैग ट्रेन में ही छूट गया। रेल मदद के द्वारा 139 के माध्यम से रेलवे को अवगत कराया गया था जिसके माध्यम से पता चला कि उक्त बैग को रेलबे सुरक्षा बल भटनी पर रखा गया है जिसे सत्यापित कर यात्री को सुपूर्द किया। समान की कीमत ₹10000 बताया गया । यात्री के द्वारा रेसुब द्वारा किया गया उक्त कार्य के लिए तहे दिल से प्रशंसा किया और बैग,लेडिज पर्स पाकर रेल प्रशासन एवं रेलवे सुरक्षा बल बहुत-बहुत धन्यवाद दिया । उक्त जानकारी अशोककुमार जनसम्पर्कअधिकारी,वाराणसी ने दी।



