Mau news:मऊरेलवेस्टेशन पर वाणिज्यिकटीम द्वारा बीमारबच्चे को उपलब्ध कराया गर्म पानी
मऊ। घोसी। मऊ जंक्शन पर रेलव वाणिज्यिक टीम द्वारा यात्रा कर रहे यात्री के हृदय रोग से पीड़ित बच्चे के लिए गर्म पानी उपलब्ध कराकर राहत दिया गया। गाड़ी संख्या 18202 में अपने परिवार व 7 माह के बच्चे के साथ नवतनवा से रायपुर की यात्रा कर रहे मुकेश कुमार द्वारा अपने बच्चे के लिये जिसे हृदय की समस्या थी। को दवा लेने एवं पीने के लिए गर्म पानी की आवश्यकता हुई। जिस पर यात्री मुकेश कुमार ने 139 रेल मदद पर गर्म पानी की मांग किया । जिस पर मऊ में सीटीआई आरपी यादव के साथ वाणिज्यिक टीम द्वारा यात्री मुकेश कुमार के कोच में पहुंच कर गर्म पानी उपलब्ध कराया गया | रेलवे द्वारा त्वरित सहयोग पा कर यात्रियों में रेलवे व 139 के प्रति भरोसा बढ़ा और प्रसन्नता बनी |



