नौटंकी देखने गया मासूम नहीं लौटा, 6 दिन बाद मिली लाश, कुकर्म और हत्या का आरोप

बांदा में मासूम की बेरहमी से हत्या, अपहरण के बाद कई दिन बंधक रखने की आशंका

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां छह दिन पहले लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे का शव गांव के बाहर एक सरसों के खेत से बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे का अपहरण कर उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया, इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई।घटना बबेरू कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बताया गया कि बच्चा दो फरवरी की शाम नौटंकी देखने के लिए बघंडा गांव गया था, जिसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और अगले दिन पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए टीमों का गठन किया था। इसी बीच शनिवार सुबह गांव के बाहर खेत में उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पत्तों से ढंका हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की मां और बहन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बच्चे के साथ बुरी तरह मारपीट और कुकर्म किया गया। बहन का दावा है कि बच्चे की मौत बेहद पीड़ादायक तरीके से हुई। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी जांच में शामिल किया है।फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता हरियाणा में मजदूरी करते हैं, जबकि परिवार गांव में रहता है। इस घटना के बाद से गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button