Azamgarh News: दशमोत्तर छात्रवृत्ति: 10 से 13 फरवरी तक आवेदन त्रुटि सुधार, 18 फरवरी अंतिम तिथि

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ 09 फरवरी– जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त अन्य दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओ को अवगत कराया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत उ0प्र0 शासन के शासनादेश में वर्णित व्यवस्था के अनुसार दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्र द्वारा किये गये आनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को छात्र के लॉगिन पर प्रदर्शित किया जाना तथा त्रुटियों को ठीक किये जाने की तिथि 10 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक किया जाना है, तत्पश्चात् संस्था द्वारा अपात्र छात्रों का आवेदन निरस्त करना तथा पात्र छात्रों आवेदन आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसरित करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2026 निर्धारित है।
उक्त के क्रम जनपद के समस्त छात्र/छात्राओं एवं शिक्षण संस्थाओं के प्रबन्धक/प्राचार्य/प्रधानाचार्य से अपेक्षा है उक्त तिथियों में कार्यवाही करना सुनिश्चत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button