आजमगढ़ से यशवंतपुर के लिए एकल यात्रा विशेष ट्रेन का ऐलान, 11 फरवरी को चलेगी स्पेशल ट्रेन

Azamgarh-Yeshwantpur single journey special train will run on February 11

आजमगढ़:वाराणसी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने आजमगढ़ से यशवंतपुर के बीच एकल यात्रा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 05009 आजमगढ़–यशवंतपुर एकल यात्रा विशेष ट्रेन का संचालन 11 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर के रास्ते चलेगी।यह विशेष ट्रेन 11 फरवरी को आजमगढ़ से सुबह 05:05 बजे प्रस्थान करेगी। रास्ते में यह मऊ (06:10), बेलथरा रोड (06:32), भटनी (07:05), देवरिया सदर (07:40), गोरखपुर (08:50), बस्ती (09:53), मनकापुर (10:55), अयोध्या धाम (11:45), अयोध्या कैंट (12:10), लखनऊ (15:55), कानपुर सेंट्रल (18:00), उरई (19:46), वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (21:50) और ललितपुर (23:33) होते हुए आगे बढ़ेगी।दूसरे दिन ट्रेन बीना (01:15), भोपाल (03:15), इटारसी (05:00), बेतुल (06:44), नागपुर (10:05), चंद्रपुर (13:05), बल्हारशाह (14:00), सिरपुर कागजनगर (14:47), काजीपेट (17:12), काचेगुडा (20:25) और मेहबूबनगर (22:17) पहुंचेगी। तीसरे दिन ट्रेन कुर्नूल (00:22), अनंतपुर (04:12) और धर्मावरम (05:40) से होते हुए यशवंतपुर 10:30 बजे पहुंचेगी।रेल प्रशासन के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसएलआरडी के 2 कोच, साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 कोच तथा शयनयान श्रेणी के 5 कोच शामिल होंगे।रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व समय-सारिणी और आरक्षण की स्थिति की पुष्टि कर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button