Mau news:घोसीकोतवाली प्रागंण में त्योहारों को लेकर सभी एसआई, पुलिस कर्मियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली के प्रांगण में सीओ जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में त्योहारों को लेकर एसआई, पुलिस कर्मियों को उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों से अवगत कराते हुए उनसे त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही शांतिभंग करने वालों, अफवाह फैलाने वालों पर प्रभावी कार्यवाही का भी निर्देश।
सीओ जितेंद्र कुमार ने कहा कि आगामी त्योहारों महाशिवरात्रि, रमजान का पर्व आने वाला है। आप सभी जहां जहां आप की ड्यूटी लगाई जाएगी आप सभी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करते हुए सौहार्द, शांतिपूर्ण ढंग से त्योहारों को संपन्न कराने में लगे रहेंगे। गस्त के समय कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने कहा आप सभी सार्वजनिक स्थानों पर बराबर नजर बनाए रखें। कोई व्यक्ति संदिग्ध लगे तो उसके विषय में जानकारी लेकर प्रभावी कार्यवाही करें। अफवाहबाजों पर कार्यवाही कोई ढीलवाही न बरते। साथ ही जुलूस के समय बराबर नजर बनाए रखें। महिला पुलिस जिन कार्यक्रमों में महिलाओं की संख्या हो तो वहा शोहदों पर कड़ी नजर बनाए रखें। कार्यवाही करने में सक्रिय रहे। आप सभी लोगों से निवेदन करते रहे कि सभी की भावनाओं का सम्मान करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहारों को मनाए।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में एसआई, आरक्षी उपस्थित रहे।



