Azamgarh news :शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कोतवाली अंतर्गत वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र लालचन्द्र यादव नि0 सुल्तानपुर पोस्ट मंगरावा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोप है कि अभियुक्त द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए गए तथा विरोध करने पर मारपीट एवं गाली-गलौज की गई। दिनांक 28.01.2026 को पुनः दबाव बनाने एवं मारपीट की घटना के संबंध में थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के क्रम में उ0नि0 कुलदीप कुमार मय हमराह का0 विवेक शाह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र लालचन्द्र यादव उम्र लगभग 33 वर्ष को दिनांक 10.02.2026 को समय लगभग 16:00 बजे स्थान गुलामी का पुरा से नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



