MauNews: घोसी स्थित उस्मानिया विद्यालय के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

घोसी।मऊ। घोसी नगर के काज़ीपुरा मुहल्ला स्थित उस्मानिया हाईस्कूल में आयोजित विदाई समारोह में कक्षा दसवीं व बारहवीं के छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से बुधवार को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विदाई गीत व एकांकी सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति कर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे समाजसेवी आक़िब सिद्दीकी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। आप अभी दसवीं व बारहवीं की परीक्षा देने जा रहे हैं तन मन से पढ़ाई करें और अपना रिजल्ट अच्छा लाएं। आप सभी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। चाहे वह पढ़ाई का क्षेत्र हो या खेल कूद का हो या कला कौशल का प्रतिभा के क्षेत्र में इस विद्यालय के पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं उव्वल हैं।
कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष व विद्यालय के डायरेक्टर काज़ी मोशफ्फे जमाल ने कहा कि आप सभी सकारात्मक सोच के साथ नदी की पानी की तरह आगे बढ़ें सफलता अवश्य मिलेगी ।समय के पाबंदी को महत्व देते हुए जिसने समय को पकड़ लिया वह आगे बढ़ जाता है। कठिन परिश्रमी बनें और हमेशा अच्छा करने की सोच रखें। देश और राष्ट्र के लिए कुछ करने की मन में चेष्टा बनाए रखकर आगे की तैयारी करें देश का भविष्य आपके कंधों पर है।
इस विदाई समारोह कार्यक्रम में सभासद प्रतिनिधि तुफैल अहमद, सैयद ज़फ़र आलम, खुर्शीद खान, ओमप्रकाश रंजन, हरिंद्र राजभर, शशिकांत मौर्य, अरशद हुसैन, मु० आरिफ़, अजय यादव आदि गणमान्य नागरिकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया ।वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में योगेश राजभर, राधेश्याम, तूबा खान, मनोज कुमार, उम्मे हबीबा, फरहीन फातमा, संदीप कुमार, ताबिश इफ़्तेख़ार, ज़ोहरा खातून, संदीप प्रजापति, नसरीन, उम्मे कुलसुम, रुबीना, निशा सोनकर, रोज़ी आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
समाजसेवी सरफ़राज़ खान की अध्यक्षता व शन्नू आज़मी के संचालन में चले इस कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबन्धक काज़ी फैज़ुल्लाह ने अतिथियों सहित सभी आगन्तुकों का स्वागत करते हुए उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button