Azamgarh News: महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर जन चौपाल का आयोजन

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

ठेकमा आजमगढ़

आजमगढ़ के ठेकमा विकासखंड के सिंदुरी गांव में प्रधान हरि राजभर के आवास पर महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर जन चौपाल का आयोजन हुआ, जिसमें माननीय मंत्री श्रम सेवायोजन अनिल राजभर ने शिरकत की।
माननीय मंत्री अनिल राजभर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और महाराजा सुहेलदेव की जीवनी पर प्रकाश डाला।
मंत्री अनिल राजभर ने कहा हमारे पूर्वज महाराजा सुहेलदेव हैं, जिनकी जयंती 22 जनवरी 2026 को माहुल आजमगढ़ व पूरे जिले व प्रदेश में भव्य तरीके से मनाई जाएगी। सभी लोगों से अपील है कि वे भारी संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।
इस अवसर पर रामसुहरात राजभर जिला मंत्री लालगंज,पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजेश राय,बरदह मंडल अध्यक्ष शरद राय ,अरुण उपाध्याय, नवीन राय, सुनील सिंह ,प्रधान श्यामू राजभर, अमरजीत राजभर, ग्राम प्रधान कम्मरपुर राजपत यादव, राजेश विश्वकर्मा, पंकज यादव, रामानंद यादव, अवधेस राजभर, पंचम राजभर, पूर्व प्रधान कोहरौली पलट राजभर,राजकुमार,रामबचन,पूर्व जिलापंचायत रामसहाय राजभर और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला और पुरुष उपस्थित रहे।
माननीय मंत्री अनिल राजभर ने ग्रामीणों से कहा कि वे उनकी समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वे गांव के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
ग्रामीणों ने माननीय मंत्री अनिल राजभर के इस पहल की सराहना की और कहा कि वे उनके साथ हैं।
मंत्री अनिल राजभर ने ग्रामीणों का धन्यवाद दिया और कहा कि वे उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button