Azamgarh News: ओ पी एम पीजी कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ शुभारंभ

मार्टिनगंज -आजमगढ़
दीदारगंज क्षेत्र अंतर्गत मोलनापुर अहमद बख्श फुलेश स्थित ओमप्रकाश मिश्र स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के प्रथम दिवस का शुभारम्भ 15फरवरी रविवार को ओमप्रकाश मिश्र कालेज आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के सभागार में संस्थान के चेयरमैन कृष्ण कांत मिश्र के कराम्बुज द्वारा गणेश जी,मां सरस्वती और स्व0ओमप्रकाश मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इसके बाद छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय सेवा योजना का बैच लगाकर राष्ट्रीय सेवा योजना की मार्गदर्शिका दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने स्वयं सेवक, स्वयं सेविकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने मन मस्तिष्क से अहम निकाल दीजिए, समाज के प्रति सेवा समर्पण का भाव रखिए तभी आप अपनी मंजिल को प्राप्त करोगे।इस अवसर पर डा0आर एस एन त्रिपाठी,डा0प्रतिमा सिंह, डा 0सतीष कुमार त्रिपाठी, कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button