आजमगढ़ में जीएसटी चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,25 हजार के इनामिया गैंगेस्टर गिरफ्तार

 

 

 

आजमगढ़, 27 फरवरी 2026। थाना कन्धरापुर पुलिस ने जीएसटी चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पूर्व में दर्ज मु0अ0सं0 285/25, धारा 3(5), 318(4), 111, 336(3), 338, 339, 340(2) बीएनएस के तहत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 03 सितंबर 2025 को राज्यकर विभाग की टीम ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निकट दो वाहनों को जांच हेतु रोका था। जांच में पाया गया कि आयरन स्क्रैप (HSN 7204) का परिवहन फर्जी इनवॉइस और ई-वे बिल के माध्यम से किया जा रहा था। क्रेता और विक्रेता द्वारा अस्तित्वहीन/बोगस फर्मों के नाम पर कूटरचित प्रपत्र तैयार कर जीएसटी अधिनियम-2017 की धारा 31 सहपठित नियम 46 एवं ई-वे बिल नियम 138 का उल्लंघन किया गया था। यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के अंतर्गत दंडनीय पाया गया।

जांच में विद्या ट्रेडर्स (रायपुर), अविराज ट्रेडिंग (शिमला) और मुनि जी ट्रांसपोर्ट कंपनी (पटना) की संलिप्तता सामने आई। पुलिस के अनुसार, संगठित समूह द्वारा कर अपवंचन कर राजस्व को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया।

विवेचना के क्रम में वांछित अभियुक्त वेदवीर (33 वर्ष), निवासी फर्रुखाबाद, को 27 फरवरी 2026 को हण्डिया टोल प्लाजा, प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह ट्रक चलाता था और विभिन्न राज्यों के बीच माल परिवहन के दौरान स्क्रैप लोड कर ले जा रहा था, तभी वाहन पकड़ा गया था। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

 

25 हजार के इनामिया गैंगेस्टर गिरफ्तार

 

 

 

आजमगढ़, 27 फरवरी 2026। थाना दीदारगंज पुलिस ने वाहन चोरी और नकबजनी जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त तथा गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 31 जनवरी 2026 को थाना दीदारगंज में मु0अ0सं0 19/2026 धारा 2ख(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि अभियुक्तगण आर्थिक लाभ के उद्देश्य से वाहन चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देते थे, जिससे क्षेत्र में भय का वातावरण व्याप्त था।

नामजद अभियुक्तों में बीरु कुमार, शनि गौतम एवं जय कुमार गौतम शामिल थे। इनमें से बीरु कुमार फरार चल रहा था, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

27 फरवरी 2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त सुघरपुर बॉर्डर तिराहा पर मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम बीरु कुमार (21 वर्ष), निवासी आमगांव, थाना दीदारगंज बताया। सत्यापन के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त पर पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button