Azamgarh News: होली के पावन अवसर पर पत्रकारों का सम्मान, नगर पालिका अध्यक्ष ने भेंट किए उपहार

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद में रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर नगर पालिका बिलरियागंज के अध्यक्ष कोमल पासवान तथा पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ के नेतृत्व में क्षेत्र के पत्रकारों को सम्मानित कर उन्हें उपहार भेंट किए गए। मंगलवार सायं लगभग 4:30 बजे अपने आवास पर आयोजित इस स्नेह समारोह में अध्यक्ष ने पत्रकारों को उपहार देकर सम्मानित किया तथा होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह से होली के उल्लास और आत्मीयता से सराबोर रहा। उपस्थित पत्रकारों का स्वागत करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार समाज की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता ही समाज को जागरूक और सशक्त बनाती है। उन्होंने कहा कि बिलरियागंज क्षेत्र के पत्रकारों ने सदैव जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है, जिससे नगर के विकास कार्यों को गति मिली है। ऐसे में होली जैसे सामाजिक समरसता के पर्व पर उनका सम्मान करना गर्व और सौभाग्य की बात है।
इस अवसर पर शत्रुघन यादव, रोशन लाल, रामनरायन राय उर्फ बबलू राय, सर्वेश पांडे, तारकेश्वर मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, सदाब्रिज राजभर, आनंद गुप्ता, राजकुमार जायसवाल सहित क्षेत्र के कई पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया और नगर के विकास, स्वच्छता एवं जनहित कार्यों को मिलकर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। होली के इस स्नेहिल आयोजन ने पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद एवं सहयोग की भावना को और प्रगाढ़ करने का कार्य किया।
होली के इस रंगारंग माहौल में सम्मान समारोह ने यह संदेश दिया कि सामाजिक समरसता, आपसी विश्वास और सकारात्मक संवाद ही किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button