Azamgarh news :जान से मारने की नियत से हमला करने के 02 आरोपी गिरफ्तार
जान से मारने की नियत से हमला करने के 02 आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना तरवा अंतर्गत कोटा निवासिनी श्रीमती मंशा देवी पत्नी राजेन्द्र राम द्वारा दिनांक 04.03.2026 को थाना पर लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 03.03.2026 को समय लगभग 12:00 बजे अभियुक्तगण सौरभ कुमार एवं अंकित कुमार द्वारा घर में घुसकर गाली-गलौज की गई तथा वादिनी के देवर मोतीलाल को चैन लगे डण्डे से जान से मारने की नियत से मारपीट कर घायल कर दिया गया। बीच-बचाव करने आए अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी गई।
तहरीर के आधार पर थाना तरवां पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। दिनांक 04.03.2026 को अभियुक्तगण को तरवां बाजार से समय 14:10 बजे गिरफ्तार किया गया।



