Azamgarh news :फायरिंग की घटना में लाइसेंसी राइफल के साथ 05 आरोपी गिरफ्तार

फायरिंग की घटना में लाइसेंसी राइफल के साथ 05 आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कोतवाली पर पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि दिनांक 04.03.2026 को समय लगभग 03:00 बजे शाम को वह अपने मित्र के साथ घर के सामने खड़े होकर बातचीत कर रहा था। उसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां आकर गाली-गलौज करने लगे तथा विरोध करने पर और उग्र हो गए। इसी दौरान एक अभियुक्त ने गनर की लाइसेंसी बंदूक लेकर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। आसपास लोगों के एकत्रित होने पर सभी आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 87/2026 धारा 109(1)/352/351(3)/3(5) बीएनएस व धारा 3/27/30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
उपनिरीक्षक अखिलेश नारायण सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अजय कुमार राव पुत्र बाबूराम निवासी हीरापट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र 40 वर्ष को दिनांक 04.03.2026 को समय 23:59 बजे ब्रह्मस्थान से हीरापट्टी जाने वाले मार्ग स्थित डीह बाबा स्थान के पास से गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात अन्य अभियुक्तों –
1. रिशु यादव पुत्र रामाश्रय यादव निवासी हीरापट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र 28 वर्ष।
2. आजाद अहमद उर्फ बिट्टू पुत्र सकिल अहमद निवासी बदरका थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र 35 वर्ष।
3. शशिकांत राय पुत्र जयप्रकाश राय निवासी ग्राम बरसया थाना बरदह जनपद आजमगढ़, उम्र 35 वर्ष।
4. अमित कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी हीरापट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 18 वर्ष। को दिनांक 05.03.2026 को समय 06:10 बजे सुबह प्राइवेट बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button