Azamgarh news :कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
अहिरौला थाने पर प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 54/2026 धारा 103(1)/123 बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया। तहरीर में आरोप लगाया गया कि अभियुक्त द्वारा कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने से एक युवती की मृत्यु हो गई। घटना दिनांक 04/05.03.2026 की रात्रि की बताई गई है।
आज दिनांक 05.03.2026 को थानाध्यक्ष अहरौला श्री अमित कुमार मिश्रा मय हमराह का0 सुखराम यादव व का0 अभिषेक मौर्या के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त दिलीप कुमार उर्फ डीएम पुत्र जियालाल निवासी ग्राम पारा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 32 वर्ष को बरामदपुर पुलिया मंदिर के पास से समय करीब 13:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



