Azamgarh news :पुलिस लाइन में आज जमकर खेली होली जिले के अधिकारियों संघ पुलिस कर्मचारियों ने उड़ाया अबीर गुलाल

पुलिस लाइन में आज जमकर खेली होली जिले के अधिकारियों संघ पुलिस कर्मचारियों ने उड़ाया अबीर गुलाल

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनपद में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उपरांत पुलिस लाइन आजमगढ़ में पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास के साथ होली उत्सव मनाया गया।
श्रीमान् पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र श्री सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी आजमगढ़ श्री रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ होली उत्सव में सहभागिता की गयी।
इस अवसर पर अधिकारी एवं कर्मचारी रंग, अबीर एवं गुलाल में सराबोर होकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ देते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द्र का संदेश देते हुए उत्सव में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान संगीत, लोकगीत एवं नृत्य का आकर्षक संगम देखने को मिला, जिसमें पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा होली पर्व के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई।
उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है, जो समाज में आपसी सद्भाव और एकता को सुदृढ़ करने का संदेश देता है।
इस अवसर पर सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
आज दिनांक 05.03.2026 को जनपद आजमगढ़ में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के नेतृत्व में पुलिस लाइन आजमगढ़ में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास के साथ होली उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर अधिकारी व कर्मचारी रंग, अबीर एवं गुलाल में सराबोर होकर एक-दूसरे को रंग लगाते हुए प्रेम, सौहार्द्र एवं भाईचारे का संदेश देते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान संगीत, लोकगीत एवं नृत्य का आकर्षक आयोजन भी किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button