Azamgarh news :फर्जी कागजात के आधार पर नाम जन्मतिथि बदलकर पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार
फर्जी कागजात के आधार पर नाम जन्मतिथि बदलकर पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
फूलपुर थाने के उ0नि0 दयानन्द द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि पासपोर्ट धारक प्रमोद कुमार गौड़ पुत्र देवी चरन गौड़ निवासी ग्राम सदरपुर बरौली थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा अपने नाम एवं जन्मतिथि में हेरफेर करते हुए पासपोर्ट बनवाया गया है। जांच में पाया गया कि अभियुक्त द्वारा प्रथम पासपोर्ट वर्ष 2007 से 2017 तक के लिए प्रमोद कुमार गौर पुत्र देवीचरन गौर, जन्मतिथि 30.04.1978 के नाम से बनवाया गया था। उक्त पासपोर्ट की अवधि समाप्त होने पर दिनांक 14.08.2017 को पासपोर्ट नं0 R8236695 दिनांक 14.08.2017 से 13.08.2027 तक के लिए नवीनीकरण कराया गया। इसके पश्चात अभियुक्त द्वारा अपना नाम व जन्मतिथि परिवर्तित कर दूसरा पासपोर्ट नं0 C6288024 बनवा लिया गया, जो कि कूट रचना एवं भ्रामक तथ्यों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने की श्रेणी में आता है। उक्त तथ्य प्रकाश में आने पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 55/2026 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस व 12(1)(बी) पासपोर्ट अधिनियम बनाम प्रमोद कुमार गौड़ पुत्र देवी चरन गौड़ निवासी ग्राम सदरपुर बरौली थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 राजेन्द्र कुमार, थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा की जा रही है।
आज दिनांक 08.03.2026 को उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराही कर्मचारीगण के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान वांछित अभियुक्त प्रमोद कुमार गौड़ पुत्र देवी चरन गौड़ निवासी ग्राम सदरपुर बरौली थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 43 वर्ष को उसके घर के बाहर ग्राम सदरपुर बरौली से समय लगभग 08:35 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



