Azamgarh news :गो-तस्करी से जुड़ा 15 मुकदमों में संलिप्त गैंगेस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

गो-तस्करी से जुड़ा 15 मुकदमों में संलिप्त गैंगेस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
चौकी प्रभारी महुला उ0नि0 विवेक सिंह थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर उपस्थित होकर गो-तस्करी से सम्बन्धित फर्द बरामदगी दाखिल की गयी, जिसमें 16 राशि बैल, 01 राशि गाय (जिन्दा), 07 राशि मृत बैल, 01 अदद ट्रक नं0 UP50AT5527 तथा 01 अदद मोबाइल फोन बरामद होने का उल्लेख किया गया। उक्त फर्द बरामदगी के आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 94/2025 धारा 3/5क/8 गो0नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम बनाम ट्रक चालक नाम-पता अज्ञात व अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना तत्कालीन उ0नि0 प्रशान्त पाण्डेय द्वारा संपादित की गयी। दौरान विवेचना घटनास्थल निरीक्षण, फर्द बरामदगी व अन्य साक्ष्यों के संकलन के आधार पर निम्नलिखित अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आये—
1. रामचेत निषाद पुत्र स्व0 मोतीलाल निषाद निवासी ग्राम भोर्रा मकबूलपुर थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़
2. मोहम्मद सलीम पुत्र शोएब निवासी ग्राम जयराजपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
3. सलमान पुत्र लईक अहमद निवासी ग्राम विसहम थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़
4. शमीम पुत्र नजीर उर्फ गुड्डू उर्फ अबुल वैश निवासी ग्राम जयराजपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध विवेचना उपरांत आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है। उक्त प्रकरण के संबंध में थानाध्यक्ष रौनापार श्री मंतोष सिंह द्वारा दिनांक 07.03.2026 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 51/2026 धारा 2(b)(17)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया।
आज दिनांक 08.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त—रामचेत निषाद पुत्र स्व0 मोतीलाल निषाद निवासी ग्राम भोर्रा मकबूलपुर थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ को भीमवर पुलिया के पास से समय लगभग 09:10 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
अभियुक्त रामचेत निषाद पुत्र स्व0 मोतीलाल निषाद निवासी भोर्रा मकबूलपुर थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध विभिन्न थानों पर कई अभियोग पंजीकृत हैं, जिनमें प्रमुख रूप से एनडीपीएस एक्ट, चोरी, आबकारी अधिनियम, आयुध अधिनियम, गो-तस्करी, गैंगेस्टर एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं से संबंधित कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button