Azamgarh news :साइबर फ्रॉड हुआ पैसा पुलिस ने पीड़िता के खाते में कराया वापस

साइबर फ्रॉड हुआ पैसा पुलिस ने पीड़िता के खाते में कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना सिधारी अंतर्गत न्यू कॉलोनी पलानी निवासीनी कृतिका पाण्डेय पुत्री हरिशंकर पाण्डेय द्वारा साइबर शिकायत दर्ज करायी गयी कि पैसे के लेन-देन के दौरान गलत ट्रांजेक्शन हो जाने के कारण ₹10,000 की धनराशि गलत खाते में चली गयी। घटना की जानकारी होने पर आवेदिका द्वारा साइबर शिकायत संख्या – 23111250178580 दर्ज करायी गयी, जो थाना सिधारी पर प्राप्त हुई। शिकायत प्राप्त होने पर थाना सिधारी की साइबर टीम द्वारा साइबर सेल आजमगढ़ से तकनीकी सहायता प्राप्त कर त्वरित कार्यवाही की गयी, जिसके परिणामस्वरूप नियमानुसार कार्यवाही करते हुए ₹10,000 की धनराशि पीड़िता के बैंक खाते में वापस करायी गयी। पीड़िता द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया गया।
साइबर ठगी के सामान्य तरीके-
वर्तमान समय में साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं, जिनमें प्रमुख रूप से—
फर्जी कॉल / बैंक अधिकारी बनकर कॉल कर OTP या बैंक डिटेल मांगना
केवाईसी अपडेट या सिम बंद होने का झांसा देकर लिंक भेजना
लॉटरी, इनाम या नौकरी का लालच देकर पैसे मांगना
सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर पैसे मांगना
फर्जी निवेश योजनाएं (Investment Scam)
ऑनलाइन शॉपिंग या OLX फ्रॉड
QR कोड स्कैन कराकर पैसे निकाल लेना
साइबर ठगी से बचाव के उपाय-
जनसामान्य को साइबर अपराध से बचने हेतु निम्न सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है—
किसी भी अज्ञात व्यक्ति को OTP, ATM PIN, CVV, बैंक डिटेल या पासवर्ड साझा न करें।
किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
बैंक या सरकारी संस्था कभी भी फोन पर OTP या पासवर्ड नहीं मांगती।
सोशल मीडिया पर आने वाले पैसे मांगने वाले मैसेज की सत्यता अवश्य जांच लें।
मोबाइल या कंप्यूटर में अज्ञात ऐप डाउनलोड करने से बचें।
किसी भी संदिग्ध लेन-देन की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
साइबर अपराध होने पर क्या करें-
यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार हो जाएं तो तुरंत—
साइबर हेल्पलाइन नंबर – 1930 पर कॉल करें।
वेबसाइट – www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन / साइबर हेल्प डेस्क पर संपर्क करें।
समय रहते शिकायत करने से धनराशि वापस मिलने की संभावना अधिक रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button