Azamgarh News: आजमगढ़ में डग्गामार वाहनों पर चला यातायात पुलिस का चाबुक, 08 वाहन सीज

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ में डग्गामार वाहनों पर चला यातायात पुलिस का चाबुक, 08 वाहन सीज

आजमगढ़ जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अवैध रूप से संचालित डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बुधवार को यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर संचालित कुल 08 डग्गामार वाहनों को सीज कर दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात शुभम तोदी के कुशल नेतृत्व में निरीक्षक यातायात संजय कुमार पाल मय यातायात पुलिस टीम ने जनपद के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना परमिट, निर्धारित रूट से हटकर तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए सवारी ढोने वाले वाहनों की गहन जांच की गई।
चेकिंग के दौरान 08 डग्गामार वाहन पकड़े गए, जो नियमों के विपरीत संचालित हो रहे थे। यातायात पुलिस ने सभी वाहनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर थाना रानी की सराय के प्रांगण में निरुद्ध कर दिया।
यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डग्गामार वाहनों के कारण न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जनपद में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और बिना परमिट या नियमों के विरुद्ध वाहन संचालन न करें। यातायात पुलिस द्वारा डग्गामार वाहनों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button