Azamgarh news :अपहृतागण को 24 घण्टे के अंदर पुलिस ने सकुशल किया बरामद
अपहृतागण को 24 घण्टे के अंदर पुलिस ने सकुशल किया बरामद

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मुबारकपुर थाने पर वादी द्वारा दी गई सूचना के आधार पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 91/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। प्रकरण में दो नाबालिग बालिकाओं के घर से जाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी, जिसकी विवेचना उ0नि0 नौशाद अहमद द्वारा की जा रही है।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अपहृत/गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान तथा मिशन शक्ति फेज-5 के क्रम में पुलिस टीम द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्यवाही की गई। इसी क्रम में विवेचक उ0नि0 नौशाद अहमद मय पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सेल की सहायता व मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए मुकदमे से सम्बन्धित दोनों अपहृताओं को थाना मण्डुवाडीह, कमिश्नरेट वाराणसी क्षेत्र के पास स्थित स्टैण्ड से सकुशल बरामद कर लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



