Azamgarh news :घर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाला लोहे के रम्मा सहित गिरफ्तार
घर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाला लोहे के रम्मा सहित गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
दीदारगंज थाना अंतर्गत फुलेश गांव निवासीनी श्रीमती सरस्वती देवी पत्नी रमेश चन्द्र गुप्त द्वारा थाना दीदारगंज पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि वह दिनांक 09.03.2026 को प्रातः लगभग 05:30 बजे अपने परिवार के साथ चौकिया शीतला धाम (जौनपुर) व विन्ध्याचल धाम दर्शन हेतु गयी थीं। रात लगभग 10:30 बजे घर वापस लौटने पर देखा कि घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था तथा घर के अन्दर कोई अज्ञात व्यक्ति मौजूद था, जो बाहर लगे बल्ब की लाइट को बार-बार जला और बुझा रहा था। शंका होने पर वादिनी द्वारा डायल-112 व थाना दीदारगंज पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर परिवार व आस-पास के लोगों की मदद से घर के अंदर छिपे एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। अभियुक्त ने छत के रास्ते भागने का प्रयास किया, परन्तु छत के दरवाजे का ताला तोड़ने में असफल रहा। पकड़े गये अभियुक्त के कब्जे से एक अदद लोहे का रम्मा बरामद हुआ। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 41/26 धारा 305, 331(4), 62 बीएनएस बनाम मिथिलेश मौर्या पुत्र सीताराम निवासी ग्राम पवई लाडपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
मौके पर ही अभियुक्त को पकड़कर पुलिस हिरासत में लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद लोहे का रम्मा बरामद हुआ है।



