Azamgarh news :02 महिला चोर जेवरात व 5000 रूपये के साथ गिरफ्तार

02 महिला चोर जेवरात व 5000 रूपये के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
देवगांव थाना के कलीचा बाद निवासी ओमप्रकाश तिवारी पुत्र रामनारायण द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि वर्मा आभूषण गिरिश सेठ की दुकान पर एक अज्ञात महिला द्वारा वादी की जेब से ₹53,000 निकाल लिया गया। इस सम्बन्ध में थाना देवगांव पर मु0अ0सं0 012/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 विनय कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 16.02.2026 को जिवली तिराहा के पास टेम्पो में सवार दो अज्ञात महिलाओं द्वारा एक महिला के बैग से गहने व रुपये चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर थाना देवगांव पर मु0अ0सं0 089/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 गौरव कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।
दिनांक 10.03.2026 को उ0नि0 विनय कुमार सिंह मय उ0नि0 गौरव कुमार सिंह, का0 विनोद कुमार व म0का0 प्रियंका मिश्रा के साथ क्षेत्र में मौजूद थे, तभी गुंजन मौर्या द्वारा सूचना दी गयी कि उसके गहने चोरी करने वाली दो महिलाओं को कबीरा पुलिया पर पकड़ लिया गया है, जिन्हें इस समय ऑटो चालक पप्पू यादव व उसके पुत्र हिमांशु मौर्या द्वारा रोककर रखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची, जहाँ दो महिलाएँ मौजूद मिलीं। म0का0 प्रियंका मिश्रा द्वारा दोनों महिलाओं की तलाशी ली गयी तथा पूछताछ में उन्होंने अपना नाम –
1. लक्ष्मी पत्नी मिथुन निवासी ग्राम डोमापार थाना गोसाईगंज जनपद सुल्तानपुर
2. पूजा पत्नी सूरज निवासी ग्राम अकारीपुर थाना धमौर जनपद सुल्तानपुर बताया। अभियुक्ताओं को समय लगभग 14:00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।
पूछताछ में अभियुक्ताओं ने बताया कि दिनांक 08.01.2026 को वर्मा आभूषण गिरिश सेठ की दुकान पर एक व्यक्ति की जेब से ₹53,000 निकाले थे तथा दिनांक 16.02.2026 को टेम्पो में यात्रा के दौरान एक महिला के बैग से गहने व रुपये चोरी कर लिये थे और जिवली तिराहे पर उतर गयी थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button