Azamgarh news:सामूहिक विवाह में 260 जोडे ने थामा एक दूजे का हाथ
Azamgarh news: 260 couples tied the knot in a mass marriage ceremony.

सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़
लालगंज (आजमगढ ) विकास खण्ड लालगंज के श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कालेज परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विकास खण्ड लालगंज 67, पल्हना 22 ,तरवां 74 , ठेकमा 01, मार्टिनगंज 01, मोहम्मदपुर 38, सठियांव 01,रानी की सराय 39, तहबरपुर 46, नगर पंचायत सरायमीर 05 सहित कुल 294 जोडो का रजिस्ट्रेशन किया गया था । गुरूवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा विकास खण्ड पल्हना के प्रदीप कुमार व अंजलि , मनीष व संगीता , दीना नाथ व प्रीति कुमारी, ब्लाक लालगंज से श्रीकान्त व करिश्मा , संदीप चौहान व अन्नू चौहान , ब्लाक मोहम्मदपुर से अजय गौड़ व संजना गौड़ , सनी व पायल , दीपक व ललिता सहित 260 जोडो का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर व विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह उर्फ सोनू सिंह,खण्ड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा,जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने विद्वान पंण्डित धीरज मिश्रा व आचार्य विनोद उपाध्याय द्वारा वैदिक मन्त्रोचार व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया ।भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है ।पूरे प्रदेश मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का कार्य किया जा रहा है।इसी क्रम मे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीब परिवार की बेटियो की शादी का आयोजन मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत किया जा रहा है । विवाह के सम्पूर्ण खर्च के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कुल मिलाकर एक लाख रूपये का योगदान दिया गया है।जिसमें साठ हजार रुपया कन्या के खाते मे , पचीस हजार रुपया घरेलू सामान व आयोजन मे पन्द्रह हजार रुपया खर्च किया गया।जिला समाजकल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने नवविवाहित जोडो को गृहस्थी का सामान देकर विदा किया। इस अवसर मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह , अवनीश राय ,अभिषेक सिंह सोनू ,सूरज सिंह , सोनू तिवारी , चेयरमैन प्रतिनिधि शरद यादव , प्रधान मुकेश कुमार , फिरतू राम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान नीरज सिंह ने किया ।



