Azamgarh News: पैतृक जमीन की धोखाधड़ी के मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

पैतृक जमीन की धोखाधड़ी के मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

आजमगढ़ जनपद के कंधरापुर थाना पुलिस ने पैतृक जमीन से संबंधित धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के मुकदमे में वांछित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को बेलाइसा के पास स्थित नीबी कॉलोनी से दबिश देकर पकड़ा।
पुलिस के अनुसार 8 जनवरी 2026 को अरुण कुमार राय, सुशील राय, बृजेश राय, नीरज राय व अश्विन राय ने थाना कंधरापुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अवनीश राय पुत्र स्व. बृजभूषण राय और उनकी पत्नी नूतन राय ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पैतृक भूमि के दस्तावेजों में धोखाधड़ी कर संपत्ति को छलपूर्वक बेच दिया और धनराशि का दुरुपयोग किया। विरोध करने पर वादी पक्ष को धमकाने का भी आरोप लगाया गया था। इस मामले में थाना कंधरापुर में मुकदमा संख्या 10/2026 दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।
बुधवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश कुमार मय पुलिस टीम के साथ आरोपियों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अवनीश राय (39) और नूतन राय (35) नीबी कॉलोनी में अपने रिश्तेदार के घर पर मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों को शाम करीब 6:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, आधार कार्ड व पैन कार्ड बरामद किया है। महिला अभियुक्ता को महिला आरक्षी सुमन पासवान की अभिरक्षा में महिला थाना भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button