Azamgarh news :फर्जी दस्तावेज के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह यादव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा पासपोर्ट धारक जीतेन्द्र पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम करूई थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ की पासपोर्ट सत्यापन हेतु जांच की जा रही थी। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम, पता व जन्मतिथि परिवर्तित कर फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने हेतु आवेदन किया गया है। उक्त प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक के आदेशानुसार थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 36/26 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस व पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(1)(B) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 13.03.2026 को उ0नि0 अनिल कुमार सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में मौजूद रहते हुए मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त दीदारगंज बाजार में मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा दीदारगंज बाजार पहुंचकर अभियुक्त को घेराबंदी कर समय लगभग 10:20 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button