Azamgarh news:ग्राम सभा में गंजोर में आयोजित किया गया होली मिलन समारोह का कार्यक्रम
Holi Milan celebration program organized in the Gram Sabha in Ganjor.

रिपोर्टर अमित सिंह मेहनगर
आज़मगढ़:स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गंजोर में पूर्व प्रधान कमलेश सिंह के द्वारा होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया कार्यक्रम में ग्राम वासियों के साथ-साथ क्षेत्र वासियों ने चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दिया पूर्व ग्राम प्रधान कमलेश सिंह के द्वारा सांस्कृतिक के साथ साथ ग्राम वाशियों और क्षेत्रवासियों के लिए भोजन का कार्यक्रम भी रखा गया था उन्होंने बताया कि होली भाईचारे और आपसी सौहार्द का कार्यक्रम है इसमें जात-पात भेदभाव नहीं रखना चाहिए यह होली एक प्रेम का त्यौहार है गंजोर गांव में यह कार्यक्रम लगातार कई वर्षों से चला आ रहा है और आगे भी अनवरत जारी रहेगा । वही ग्राम वासी और क्षेत्र वासी ढोल तासे पर थिरकते नजर आये गायक कलाकार कनहेंया पाण्डेय और भोजपुरी गायक कलाकार सौरभ पाण्डेय ने फगुवा गा कर के लोगो को झूमने से मजबूर कर दिया इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह दीपक सिंह करनेहूवा, अमित सिंह, सीपू पूर्व प्रधान बीरभानपुर, पप्पू चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, मंडल उपाध्यक्ष अनुराग पांडे, अनुराग द्विवेदी, समाज सेवी प्रवेश सिंहबिट्टू बाबा समाजसेवी, युवराज सिंह ठाकुर,आकाश सिंह ठाकुर, धर्मपाल सिंह, बलवंत सिंह,एडवोकेट कमलेश सिंह, हिंदू युवा वाहिनी के अमित सिंह, सहित क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे



