Azamgarh news :जान से मारने की नियत से हमला करने वाले 03 आरोपी 3 चाकूओं के साथ गिरफ्तार

जान से मारने की नियत से हमला करने वाले 03 आरोपी 3 चाकूओं के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मुबारकपुर थाने पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर यह आरोप लगाया गया कि दिनांक 12.03.2026 को रात्रि लगभग 21:30 बजे ग्राम नेवादा रजानगर में कहासुनी के बाद कुछ व्यक्तियों द्वारा घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया तथा बीच-बचाव करने आये अन्य परिजनों को भी चोटें आईं। साथ ही दरवाजे पर खड़े दोपहिया वाहन को भी क्षति पहुँचाई गयी।
इस संबंध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 97/2026 धारा 3(5), 333, 352, 109(1), 118(1), 115(2), 324(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना व0उ0नि0 वीरेन्द्र यादव द्वारा की जा रही है। विवेचना के दौरान धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। दिनांक 13.03.2026 को व0उ0नि0 वीरेन्द्र यादव मय हमराह द्वारा क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश व चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्तगण 1. सलीम जावेद, 2. अब्दुल अजीम, 3. अब्दुल कादिर निवासीगण ग्राम नेवादा रजानगर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को पिचरी गेट के पास से दिनांक 13.03.2026 समय करीब 11:00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 03 अदद चाकू को नेवादा पानी की टंकी के पास से बरामद किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button