Azamgarh news :गोवध निवारण अधिनियम में वांछित 03 आरोपी गिरफ्तार
गोवध निवारण अधिनियम में वांछित 03 आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
चौकी प्रभारी फरिहा उ0नि0 चित्रांशु मिश्रा मय हमराहियान देखभाल क्षेत्र व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम असीलपुर के खेत/बगीचे में कुछ व्यक्ति स्कार्पियो वाहन से गोवंश उतारकर वध करने की फिराक में हैं। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचने पर पुलिस को देखकर दो व्यक्ति जो गोवंश उतार रहे थे तथा स्कार्पियो में बैठा एक अन्य व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गये। मौके पर खड़ी स्कार्पियो वाहन संख्या UP20 AA 2710 की तलाशी लेने पर उसके पास दो गाय के बछड़े मिले, जिनके चारों पैर व मुंह रस्सी से कसकर बांधे गये थे। पुलिस टीम द्वारा रस्सी खोलकर गोवंश को मुक्त कराया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। उक्त घटना के संबंध में दिनांक 11.03.2026 को थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 66/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम बनाम 03 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह को सुपुर्द की गयी। दिनांक 12.03.2026 को उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह, उ0नि0 चित्रांशु मिश्रा, उ0नि0 दिलीप आनन्द व उ0नि0 लच्छीराम राजभर मय हमराहियान अभियोग उपरोक्त के अनावरण हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति निजामाबाद से फूलपुर जाने वाले मार्ग पर मोहनाठ हाइड्रिल के पास पुलिया के निकट खड़े हैं तथा खेतों व सड़कों पर घूम रहे पशुओं को पकड़ने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम 1. मासूम परवेज उर्फ पप्पू पुत्र सानुल्लाह निवासी जगदीशपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, 2. मनोज कुमार सिंह पुत्र राजनरायण सिंह निवासी खुरासो थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, 3. जयचन्द पुत्र नन्दा निवासी बनवीरपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ बताया। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ सड़कों व खेतों में घूम रहे गोवंशों को पकड़कर रस्सी से बांधकर उक्त स्कार्पियो वाहन में लादकर वध हेतु ले जाते थे। अभियुक्तों को उनके अपराध से अवगत कराते हुए समय करीब 22:50 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अन्य 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



