आजमगढ़ में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
DM-SSP inspected the second day of the sub-inspector recruitment examination in Azamgarh.

आजमगढ़ 15 मार्च– उ0प्र0 उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2026 के दृष्टिगत आज दूसरे दिन जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के साथ परीक्षा केंद्र गांधी गुरुकुल इंटर कॉलेज आजमगढ़ एवं एसकेपी इंटर कॉलेज आजमगढ़ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, प्रवेश प्रक्रिया आदि के सम्बन्ध मे सम्बंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र में स्थापित सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम का अवलोकन किया गया। इसके पश्चात परीक्षा कक्ष का भी निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्षों में लगाया गया सीसीटीवी कैमरा सक्रीय होना चाहिए एवं ड्यूटी में तैनात कर्मचारी इसकी निगरानी भी करते रहें। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर किसी भी प्रकार की शिथिलता नही होनी चाहिए। उन्होने कहा कि ड्यूटी में लगाये गये सभी अधिकारी/कर्मचारी पूरे मनोयोग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सेक्ट्रेट/स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर निगरानी करते रहें।जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



