Azamgarh news :जालसाजी व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने वाले को रानी की सराय पुलिस ने किया गिरफ्तार
जालसाजी व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने वाले को रानी की सराय पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना रानी की सराय के उ0नि0 अमिताभ चन्द्र की लिखित तहरीर के आधार पर अभियुक्त सैफुल्लाह पुत्र एकलाख अहमद निवासी आवंक, पोस्ट सिरसाल, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध जालसाजी एवं कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर पासपोर्ट बनवाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 373/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस एवं धारा 12(1)बी पासपोर्ट एक्ट पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 सुशील कुमार मय हमराह द्वारा दिनांक 23.09.2026 को समय 08:45 बजे आवंक तिराहा से अभियुक्त सैफुल्लाह उपरोक्त को गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।



