Azamgarh news :उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा केंद्रों का जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा केंद्रों का जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा उत्तर प्रदेश उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2026 के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एसकेपी इंटर कॉलेज पांडे बाजार तथा थाना कंधरापुर क्षेत्र स्थित गांधी गुरुकुल इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, प्रवेश प्रक्रिया एवं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी का गहनता से अवलोकन किया गया तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



