Azamgarh news :नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना निजामाबाद ने एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले जाने की घटना के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना निजामाबाद पर दिनांक 29.12.2025 को मु0अ0सं0 417/25 धारा 87/137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता की बरामदगी, बयान, चिकित्सीय परीक्षण व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1) बीएनएस व धारा 4(1) पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 15.03.2026 को उ0नि0 राजनरायण पाण्डेय द्वारा मुकदमा उपरोक्त के नामित अभियुक्त आकाश पुत्र अमरजीत निवासी ग्राम ढोलापट्टी रहिला थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 20 वर्ष को पूछताछ हेतु थाना पर बुलाया गया।
पूछताछ के दौरान विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों व आरोपों के संबंध में जानकारी दी गई। अभियुक्त आरोपों के संबंध में संतोषजनक उत्तर एवं अपने बचाव से संबंधित कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आरोप प्रमाणित पाए जाने पर उसे जुर्म धारा से अवगत कराते हुए उसके विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई तथा समय 12:45 बजे थाना परिसर से ही पुलिस हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button