Azamgarh News:अज्ञात वाहन की टक्कर से बुलेट सवार तीन युवक गंभीर घायल सेठारी गांव के पास हादसा, पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुलेट सवार तीन युवक गंभीर घायल
सेठारी गांव के पास हादसा, पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सेठारी गांव के पास रविवार को रात लगभग 9:00 बजे सड़क हादसे में बुलेट सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पीछे से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बुलेट को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार बिलरियागंज की ओर से बुलेट पर सवार होकर रघुवीर (23) पुत्र ओमप्रकाश निवासी जमीनबारी थाना निजामाबाद, लकी गौंड (15) पुत्र कन्हैया गौंड तथा आकाश यादव (19) पुत्र लोरीक यादव निवासी एकरामपुर थाना सिधारी आजमगढ़ की ओर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे सेठारी गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बुलेट में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय आजमगढ़ भेजवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि घायल रघुवीर जेसीबी का ऑपरेटर है, जबकि लकी गौंड और आकाश यादव छात्र हैं। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button