Azamgarh News: गैस एजेंसियों पर प्रशासन का सख्त रुख,डीएम व एसएसपी का आकस्मिक निरीक्षण, अनियमितता पर चेतावनी

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

गैस एजेंसियों पर प्रशासन का सख्त रुख,डीएम व एसएसपी का आकस्मिक निरीक्षण, अनियमितता पर चेतावनी

आजमगढ़ जनपद में उपभोक्ताओं को सुचारू गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने गैस एजेंसियों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाना रानी की सराय क्षेत्र के तुसार गैस एजेंसी (नीबी) तथा थाना सिधारी क्षेत्र के के.टी. गैस एजेंसी (हलुवाडीह) पर पहुंचकर गैस सिलेंडरों के भंडारण, वितरण प्रणाली और संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की। डीएम और एसएसपी ने एजेंसियों में मौजूद स्टॉक रजिस्टर, उपभोक्ता रजिस्टर और वितरण प्रक्रिया को विस्तार से परखा। उन्होंने सुनिश्चित किया कि गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से की जाए, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अनियमितता, ओवरचार्जिंग या कालाबाजारी पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना एजेंसियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि वे उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें और वितरण व्यवस्था को पूरी तरह सुचारू बनाए रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button