Azamgarh news :पंपिंग सेट के साथ चोरी करने वाला गिरफ्तार

पंपिंग सेट के साथ चोरी करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मेहनगर थाना अंतर्गत गंजोर निवासी रामभजन यादव पुत्र अलगू यादव ने अपने खेत मे सिंचाई हेतु 5 हार्स पावर पम्प सेट लगाया गया था, जो फरवरी 2026 में चोरी हो गया था। जिसके सम्बन्ध में वादी मुकदमा द्वारा आरोपी सत्येन्द्र चौबे उर्फ बब्बन चौबे पुत्र चन्द्रभान चौबे ग्राम करौती थाना मेंहनगर आजमगढ़ के विरुद्ध तहरीर दिया के आधार पर थाना स्थानीय पर सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 86/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही प्रारम्भ किया गया ।
*गिरफ्तारी का विवरण-* आज दिनांक 17.03.2026 को उ0नि0 मो0 आलम मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धत अभियुक्त सत्येन्द्र चौबे उर्फ बब्बन चौबे पुत्र चन्द्रभान चौबे ग्राम करौती थाना मेंहनगर आजमगढ़ को कुशमुलिया मोड़ से समय करीब 15.30 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 01 पम्पिंग सेट बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button