Azamgarh news :गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरवां पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गैंगस्टर एक्ट के तहत पंजीकृत अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।उल्लेखनीय है कि अभियुक्तगण द्वारा पूर्व में उचहुवा बाजार में जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से मारपीट तथा अवैध शस्त्रों का प्रयोग किया गया था। साथ ही गिरोह के सदस्यों द्वारा चोरी की मोटरसाइकिलों की बिक्री एवं अवैध हथियार रखने जैसे संगठित अपराध भी किए गए, जिससे क्षेत्र में भय एवं आतंक का माहौल व्याप्त हो गया था। उक्त आपराधिक गतिविधियों के दृष्टिगत गिरोह के विरुद्ध गैंग चार्ट तैयार कर मा0 जिलाधिकारी महोदय आजमगढ़ से अनुमोदन प्राप्त किया गया, जिसके आधार पर थाना तरवां पर मु0अ0सं0 52/2026 धारा 2(ख)(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 पंजीकृत किया गया है।
आज दिनांक 17.03.2026 को थाना तरवां पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त दीपक यादव को उसके घर ग्राम शेखुपुर, थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ से समय करीब 01:50 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



