Azamgarh news :मोबाइल चोरी का वांछित आरोपी चोरी के मोबाइल सहित गिरफ्तार
मोबाइल चोरी का वांछित आरोपी चोरी के मोबाइल सहित गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
अहिरौला थाना अंतर्गत बेंदुर्ड निवासी छोटेलाल गिरी पुत्र जगन्नाथ गिरी द्वारा अपने मोबाइल फोन (VIVO T4X 5G) की चोरी के संबंध में थाना अहरौला पर ऑनलाइन तहरीर दी गई थी। उक्त के आधार पर मु0अ0सं0 462/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियुक्त पंजीकृत किया गया था।
विवेचना के दौरान सर्विलांस सेल की सहायता से मोबाइल के IMEI नंबर को ट्रेस कराया गया, जिसमें संबंधित सिम के आधार पर अभियुक्त की पहचान मो0 शहजाद पुत्र मो0 सगीर निवासी शाहपुर सारैन थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई, जो वांछित चल रहा था।
दिनांक 17.03.2026 को उ0नि0 उमाकान्त शुक्ला मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त मो0 शहजाद को बरईपुर नहर पुलिया मोड़ के पास से समय करीब 11:00 बजे दिन गिरफ्तार किया गया।



