Azamgarh news :चोरी की घटना में शामिल 04 महिला चोर माला व लाकेट के साथ गिरफ्तार

चोरी की घटना में शामिल 04 महिला चोर माला व लाकेट के साथ गिरफ्तार

थाना अहरौला पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया है तथा उनके कब्जे से चोरी गया माला व लॉकेट बरामद किया गया है।
दिनांक 16.03.2026 को आवेदक श्री रामचन्दर पुत्र रामदेव निवासी ग्राम खानपुरचन्दू थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा अपनी माता के गले से माला व लॉकेट चोरी होने के संबंध में थाना अहरौला पर तहरीर दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 068/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस बनाम 04 नामजद अभियुक्ताओं के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान उ0नि0 नितेश कुमार चौबे द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 16.03.2026 को अभियुक्ताएं—
1. मीना पत्नी मुन्ना
2. अर्चना पत्नी स्व० विकास
3. अनुष्का पत्नी आशिक
4. पिंकी पत्नी टेनी
को महिला पुलिस कर्मियों की सहायता से थाना अहरौला परिसर से समय करीब 21:57 बजे गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्ताओं के कब्जे से चोरी गया एक अदद माला लॉकेट सहित बरामद कर कब्जा पुलिस में लेकर नियमानुसार सील किया गया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button