Azamgarh News: रिटायरमेंट के बाद भी एएनएम का स्वास्थ्य केंद्र परिसर पर कब्जा, नोटिस के बावजूद नहीं खाली हुआ आवास।

आजमगढ बलरामपुर से बबलू राय

रिटायरमेंट के बाद भी एएनएम का स्वास्थ्य केंद्र परिसर पर कब्जा, नोटिस के बावजूद नहीं खाली हुआ आवास।

आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना अंतर्गत मदियापार स्थित अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक सेवानिवृत्त एएनएम द्वारा परिसर पर कब्जा बनाए रखने का मामला सामने आया है। प्रशासन की ओर से नोटिस दिए जाने और शपथ पत्र प्रस्तुत करने के बावजूद अब तक परिसर खाली नहीं किया गया है।
जानकारी के अनुसार, केंद्र पर तैनात रहीं एएनएम कमला देवी 29 फरवरी 2024 को सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। इसके बाद भी उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र परिसर को खाली नहीं किया। आरोप है कि परिसर में गाय बांधने, चारा काटने की मशीन लगाने, टिन शेड डालने और भूसा रखने जैसी गतिविधियां की जा रही हैं। इतना ही नहीं, डॉक्टर के आवास को भी भूसा घर में तब्दील कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएमओ द्वारा 16 दिसंबर 2025 को परिसर खाली कराने के लिए नोटिस जारी किया गया था। इसके जवाब में संबंधित एएनएम ने शपथ पत्र देकर परिसर खाली करने की बात कही थी, लेकिन मौके की स्थिति इसके विपरीत पाई जा रही है।
इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डॉ. आलेंद्र कुमार ने बताया कि यदि अब भी परिसर खाली नहीं किया गया है तो मामले की जांच कराई जाएगी और आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र परिसर पर इस तरह का कब्जा न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारु संचालन पर भी असर पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button