Azamgarh news:आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:दहेज हत्या,चोरी व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी,थाना प्रभारी भुवनेश चौबे की सराहना

Azamgarh news: Major action by Azamgarh police: Arrest of dowry murder, theft and warrant accused, Station House Officer Bhuvnesh Choubey praised

आजमगढ़। थाना सरायमीर पुलिस ने एक ही दिन में तीन अलग-अलग मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कानून व्यवस्था के प्रति अपनी सक्रियता का परिचय दिया है। इन सफल कार्रवाइयों के पीछे थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश चौबे के कुशल नेतृत्व और सख्त निगरानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पहली घटना में दहेज हत्या के गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त संदीप पुत्र बहादुर निवासी कौरागहनी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नोनारी बाजार से गिरफ्तार किया। इस मामले में मृतका करिश्मा की शादी मई 2025 में हुई थी और ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित किए जाने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।दूसरी कार्रवाई में सरायमीर बाजार क्षेत्र में महिलाओं से चैन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं सीमा, बानी देवी और पिंकी उर्फ चिरई—को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से 2030 रुपये भी बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने भीख मांगने के बहाने और बुरखा पहनकर महिलाओं को निशाना बनाने की बात स्वीकार की। यह गिरोह सुनियोजित तरीके से ई-रिक्शा और ऑटो में सफर कर रही महिलाओं को अपना शिकार बनाता था।तीसरी कार्रवाई के तहत न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में चार वारंटी अभियुक्तों गुलशन कुमार, रविकांत चौहान, सुदामा चौहान और शीला देवी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।इन सभी मामलों में पुलिस टीमों ने त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश चौबे के नेतृत्व में सरायमीर पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की सक्रियता की प्रशंसा करते हुए विश्वास जताया है कि आगे भी इसी तरह अपराधियों पर सख्ती जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button