Azamgarh news :साइबर फ्रॉड हुआ रुपया पुलिस ने आवेदक के खाते में कराया वापस
साइबर फ्रॉड हुआ रुपया पुलिस ने आवेदक के खाते में कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
रौनापार थाना अंतर्गत सोनबुजुर्ग निवासी मो० अमान पुत्र वसीउल्लाह के साथ ₹25,000/- की साइबर धोखाधड़ी की घटना घटित हुई। इस संबंध में आवेदक द्वारा दिनांक 11.12.2025 को हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई।
आवेदक द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रौनापार पर उक्त शिकायत दर्ज की गई। शिकायत दर्ज होने के उपरांत साइबर टीम, आजमगढ़ द्वारा संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान आवेदक के ₹25,000/- में से ₹9,988/- रुपये को फ्रॉडस्टर के YES बैंक खाते में होल्ड कराया गया। इसके उपरांत विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए माननीय न्यायालय से धनराशि रिलीज कराने हेतु आदेश प्राप्त किया गया, जिसके आधार पर ₹9,988/- रुपये सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस करा दिए गए।



