Azamgarh news :डीजे बजाने के विवाद में पिता पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाले तीन गिरफ्तार

डीजे बजाने के विवाद में पिता पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाले तीन गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
रौनापार थाना अंतर्गत सिकन्धोपुर निवासी शिवम यादव पुत्र रामकेश यादव द्वारा दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र के अनुसार दिनांक 11.03.2026 को समय करीब 22:00 बजे प्रतिवादीगण द्वारा डी0जे0 पर गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि अभियुक्तों ने वादी को घर जाते समय अपने घर के सामने रोड पर रोककर गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए वादी के पिता श्री रामकेश यादव पर भी जान से मारने की नियत से लाठी-डंडों से सिर पर प्रहार किया गया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद अभियुक्त जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 54/26 धारा 109/115(2)/352/351(3) बी.एन.एस. के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 18.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 शिवम मिश्रा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों 01. प्रदीप यादव पुत्र रामनगीना यादव 02. दीपक यादव पुत्र रामनगीना यादव 03. आशीष यादव पुत्र रामनगीना यादव निवासीगण ग्राम सिकन्धोपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ को उनके घर से समय करीब 08:45 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button