Azamgarh News: रोजेदारों को इफ्तार कराना सवाब का कार्य — अम्बिका चौधरी

सगड़ी/आजमगढ़
सगड़ी तहसील अंतर्गत जैस पब्लिक स्कूल केशवपुर अंजान शहीद आजमगढ़ स्कूल प्रांगण में
इफ्तार पार्टी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, टूटीं दलीय सीमाएं
सगड़ी (आजमगढ़) तहसील क्षेत्र के जैस पब्लिक स्कूल, केशवपुर अंजान शहीद परिसर में गुरुवार को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें गंगा-जमुनी तहजीब की झलक साफ दिखाई दी।
कार्यक्रम के दौरान रोजेदारों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला। इफ्तार में मीठा, विभिन्न प्रकार के फल, शर्बत, रोटी, पुलाव, बिरयानी, छोले आदि व्यंजन परोसे गए। हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक ही टेबल पर बैठकर इफ्तार किया और एक-दूसरे को बधाई दी।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अम्बिका चौधरी ने कहा कि रोजेदारों को इफ्तार कराना बहुत सवाब का काम है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब समाज में नफरत बढ़ रही है और आपसी भाईचारा कम हो रहा है, ऐसे आयोजनों से एकता और सौहार्द को मजबूती मिलती है। उन्होंने इस कार्यक्रम को देश की एकता, अखंडता और गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक बताया।
भाजपा नेता मनीष कुमार मिश्रा ‘पिंटू’ ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि रमजान और नवरात्र एक साथ पड़ रहे हैं। ऐसे में सभी लोगों को मिलजुल कर त्योहार मनाने का संकल्प लेना चाहिए, जिससे समाज में शांति बनी रहे और कोई विवाद न हो।
कार्यक्रम में विभिन्न दलों के नेताओं और गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि सामाजिक सौहार्द के आगे दलीय सीमाएं कोई मायने नहीं रखतीं।
इस मौके पर लगभग दो हजार की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक नफीस अहमद, विधायक एच.एन. सिंह पटेल, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, मिर्जा आरिफ बेग, इम्तियाज अहमद खान एडवोकेट अध्यक्ष,मिर्जा महफूज बेग मैनेजर, प्रधानाचार्या रोजिना रहमान , मिर्जा यासिर बेग,मिर्जा नासिर बेग,मिर्जा मंसूर बेग, मिर्जा असद बेग डायरेक्टर जैस पब्लिक स्कूल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



