Azamgarh news :गोवध के प्रयास में दो आरोपी उपकरण सहित गिरफ्तार

गोवध के प्रयास में दो आरोपी उपकरण सहित गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
बिलरियागंज थाना अंतर्गत ग्राम इमलीपुर के चौकीदार जयप्रकाश यादव द्वारा सूचना दी गई कि एक खेत में एक प्रतिबंधिक पशु का अवशेष प्राप्त हुआ है। जिसके आधार पर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 62/26 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्तों 01. सलमान पुत्र अन्सार 02. तबरेज पुत्र अन्सार 03. सरफराज पुत्र अन्सार 04. मेराज पुत्र स्व0 रियाजुल उर्फ मौलाना निवासीगण मुहम्मदपुर थाना बिलरियागंज का नाम प्रकाश में आया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई।
दिनांक 18/19.03.2026 की रात्रि में उ0नि0 सुधीर पाण्डेय व उ0नि0 रतन सिंह पटेल मय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर नेयाज के भट्ठे के पास संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी कर मुकदमा उपरोक्त में वांछित 02 अभियुक्तों 01. सरफराज पुत्र अन्सार निवासी मुहम्मदपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ 02. मेराज पुत्र स्व0 रियाजुल उर्फ मौलाना निवासी मुहम्मदपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को समय करीब 01.20 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा प्रतिबंधित पशु को काटकर प्रतिबंधित मांस बेचने की बात स्वीकार की गई। अभियुक्त मेराज की निशानदेही पर एक अदद चाकू, एक अदद चापड़ एवं एक अदद लकड़ी का ठीहा बरामद किया गया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button