Azamgarh news :नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील फोटो/वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील फोटो/वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना निजामाबाद पर वादिनी ने आरोपी चन्द्रेश यादव पुत्र विरेन्द्र यादव निवासी ग्राम जमीनबारी (घटवाबारी) थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील फोटो/वीडियो बनाने एवं उन्हें वायरल करने की धमकी देने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 06/2026 धारा 123, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 19.03.2026 को उ0नि0 चन्द्रजीत यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त चन्द्रेश यादव पुत्र विरेन्द्र यादव निवासी ग्राम जमीनबारी (घटवाबारी) थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 23 वर्ष को गौसपुर तिराहे से समय लगभग 09:50 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button