Azamgarh News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाकर नवरात्रि पर भरे खाद्य पदार्थो के 10 नमूने

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद में नवरात्रि के अवसर पर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी आज़मगढ़ महोदय के आदेश के क्रम में जनपद में आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य पदार्थो की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु जनपद में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य जाँच दल द्वारा छापेमार कार्यवाही करते हुए नगर पालिका क्षेत्र से 01 कुट्टू का आटा, 01 कुट्टू का चावल, 02 सिंघाड़ा का आटा व 01 साबूदाना का नमूना एवं मार्टिनगंज से 01 मूंगफली का दाना का नमूना व सिंहपुर से 01 मूंगफली दाना का नमूना तथा तहसील सगड़ी क्षेत्र से 01 बर्फी, 01 किशमिश व 01 साबूदाना का नमूना संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला जांच हेतु प्रेषित किया गया। इस प्रकार कुल 10 नमूने अभियान में संग्रहित किये गये।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आज़मगढ़ श्री सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि छापेमार दल द्वारा विभिन्न स्थानों पर जन जागरूकता कार्यक्रम भी किया गया, जिसमें लोगों को समझाया गया कि व्रत में फलाहार से सम्बन्धित खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता का परीक्षण करने के बाद ही उसका उपभोग करें तथा पैक्ड खाद्य सामग्री लेने से पहले उसकी बेस्ट बिफोर एवं एक्पायरी डेट जांच परख करने के पश्चात् ही क्रय करें। खाद्य कारोबारकर्ताओं को चेतावनी दी कि प्रतिष्ठान में साफ-सफाई एवं खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। उक्त छापेमार दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण श्री गोविन्द यादव, श्री राजीव कुमार सिंह, श्री संजय कुमार तिवारी, श्री सुचित प्रसाद, श्री लालमणि यादव, श्री शीत कुमार सिंह, श्री अमर नाथ, श्री रजनीश कुमार एवं श्रीमती बेबी सोनम शामिल रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button